फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Controversy over Matsena continues, allegations against West Division too

Firozabad News: मटसेना पर विवाद बरकरार, पश्चिम मंडल पर भी लगे आरोप

Fri, 03 Jan 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Controversy over Matsena continues, allegations against West Division too
फिरोजाबाद। मटसेना मंडल अध्यक्ष को लेकर चल रही रार में अब पश्चिम मंडल अध्यक्ष पर भी संगीन आरोप लगने लगे हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दो गंभीर अपराधों में मुकदमा चलने व सलाखों की हवा खाने के भी आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी को मेल व फैक्स कर इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

करीब पांच दिन पहले महानगर के आठ मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। जिसके दूसरे दिन ही मटसेना मंडल अध्यक्ष भारत सिंह वर्मा को लेकर कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा देते हुए प्रदेश नेतृत्व से शिकायत की थी। वहीं शुक्रवार को आकाश गुप्ता, अमन यादव, मनीष राठौर और अशोक राठौर ने पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा पर अपराधिक मुकदमों का हवाला देकर शिकायत की है। बताते हैं कि भाजपा के एक महामंत्री इन लोगों को भरोसे में रखे थे कि वह उन्हें मंडल अध्यक्ष बनवा देंगे, लेकिन मामला नहीं बन सका। अब उनके ही इशारे पर मटसेना मंडल की तर्ज पर युवा कार्यकर्ताओं को आगे रखकर वह पीछे से अपना हित साध रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय को गुमराह कर उन्हें पश्चिमी मंडल का अध्यक्ष बनवा दिया। इस मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार का कहना है कि अगर कोई शिकायत करता है तो निष्पक्ष रूप से जांच कराई जाएगी। जबकि पश्चिम मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाह का कहना है कि 25 वर्ष पहले उन्हें झूठे मुकदमा में फंसाया गया था। कुछ लोग भाजपा के एक नेता के इशारे पर काम कर रहे हैं, जिससे उनकी छवि धूमिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed