{"_id":"5ea0354b8ebc3e907f18aa2b","slug":"contaminated-water-firozabad-news-agr4388416108","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी का पानी दूषित करने की अफवाह पर लोगों ने सड़कों पर फेंका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी का पानी दूषित करने की अफवाह पर लोगों ने सड़कों पर फेंका पानी
न्यू प्रीतम नगर स्थित पानी की टंकी में दूषित पानी की अफवाह के चलते एकत्रित भीड़
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। सुहागनगर स्थित विराट कारखाने के पास बनी पानी की टंकी के पानी को किसी सिरफिरे युवक द्वारा दूषित किए जाने की अफवाह पर लोगों ने पानी सड़क पर फैला दिया। मौके पर क्षेत्रीय पार्षद पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। इस बीच काफी संख्या में लोग टंकी के समीप एकत्रित भी हो गए थे। नगर निगम जलकल विभाग की एक पानी की टंकी सुहागनगर स्थित विराट कारखाने के समीप बनी है। इस टंकी से करबला, सुहागनगर, महावीर नगर और भीमनगर के साथ आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई दी जाती है। सुबह करीब छह बजे ऑपरेटर द्वारा पानी की सप्लाई शुरू कर दी थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने क्षेत्र में अफवाह फैला दी कि टंकी के भरे पानी में दूषित पदार्थ मिला दिया है।
विज्ञापन
काफी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने पानी को भरना बंद कर दिया। जिन लोगों भर लिया था। उन लोगों ने भी पानी सड़कों पर फेंक दिया। इसके साथ ही जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद सुभाष यादव को भी सूचना दी गई। क्षेत्रीय पार्षद सुभाष यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑपरेटर से पूछताछ की। पानी को भी देखा तो सब कुछ ठीक ठाक मिलने पर राहत की सांस लेने के साथ ही जलकल विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए लोगों को समझाकर शांत कराने के साथ ही पानी भरने की अपील की। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। एक्सईएन चंदन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। किसी ने अफवाह फैला दी थी कि पानी दूषित नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।