फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   constable threw his wife on ground and beat her brutally In Firozabad

UP: सिपाही ने बीच सड़क पत्नी को गिराकर पीटा, मां से भी की हाथापाई; आए दिन करता है मारपीट व गाली-गलौज

Sun, 11 Feb 2024 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 06:42 PM IST
सार

फिरोजाबाद में सिपाही ने बीच सड़क पत्नी को गिराकर पीटा। बचाने आई मां से भी हाथापाई की। वह आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करता है। 

विज्ञापन
constable threw his wife on ground and beat her brutally In Firozabad
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने पत्नी को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। अधिकारियों ने दोनों का मेडिकल कराया है। हालांकि पुलिस को अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। अधिकारी अपने स्तर पर मामले में जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


घटना मटसेना थाना क्षेत्र की है। मूलरूप से अलीगढ़ जिले के निवासी आरक्षी सुनील कुमार की तैनाती फिरोजाबाद पुलिस लाइन में है। वह परिवार के साथ सरकारी आवास में रहते हैं। उनकी पत्नी अनुष्का के अनुसार सुनील कुमार से दिसंबर 2020 में शादी हुई थी। इसके बाद से ही आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर पति गाली-गलौज करते हैं। 
विज्ञापन


शनिवार रात लेट घर आने का कारण पूछा तो पति ने बेरहमी से सड़क पर गिराकर उसकी पिटाई की। बीच बचाव में पीड़िता की मां आई तो उनसे भी हाथापाई कर दी। मामले की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने सिपाही और पीड़िता का मेडिकल कराया है। अभी तक मामले में शिकायती पत्र पुलिस को नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी उसके पति की ही तरफदारी कर रहे हैं। थाना प्रभारी प्रेमशकर पांडेय ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी से मिलेगी पीड़िता

पीड़िता अनुष्का ने बताया कि उसने पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी को दी थी. लेकिन मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया। वह सोमवार को एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed