फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress's protest, report filed against state president should be withdrawn

Firozabad News: कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट हो वापस

Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress's protest, report filed against state president should be withdrawn
सदर तहसील पर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के साथ अन्य कांग्रेसजन। संवाद
फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ बनारस की जिला कमेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस ने सदर तहसील एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने झूठे दर्ज किए रिपोर्ट वापस लिए जाएं अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं जिला कोआर्डिनेटर महेंद्रपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बनारस में कांवड़यात्रा मार्ग की बदहाल व्यवस्था एवं गड्ढे युक्त सड़क को लेकर सरकार के खिलाफ पोल खोलो मार्च निकाला था। इस पर प्रदेश सरकार के इशारे पर सिंगरा थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह को सौंपकर उक्त रिपोर्ट तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में हाजी सईद पटेल,जहीर खाकसार, शैलेंद्र सुक्ला,जितेंद्र तिवारी, राजवीर सिंह यादव, डा.आसिफ, अजय यादव, अनिल यादव, अजय दिवाकर, संदीप ओझा,बाबूराम निशंक,उजमा देवी गुप्ता डा.बीएस गौतम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। दर्ज रिपोर्ट वापसी की मांग की। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, पीसीसी सदस्य नसीर अहमद, धर्म सिंह यादव, नुरुलहुदा लाला राइन, वकार खालिक, चांद कुरैशी, वैभव चतुर्वेदी, ओमप्रकाश, रामनाथ यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed