फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen took out pledge to remove inflation

कांग्रेसियों ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा

Sun, 21 Nov 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out pledge to remove inflation
फिरोजाबाद ! महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई प्रतिज्ञा पदयात्रा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कांग्रेस महानगर इकाई ने नगर में रविवार को महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। हाथों में भाजपा सरकार के खिलाफ विभिन्न नारों से अंकित तख्तियां थामे कांग्रेसजन निकले।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क रसूलपुर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में शामिल कांग्रेसजन पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी की आठ प्रतिज्ञाओं के पैंफ्लेट का वितरण करते हुए चल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा रसूलपुर से होते हुए वकील पुरा के रास्ते से नालबंद होते हुए इमामबाड़ा चौराहे, घंटाघर, सेंट्रल चौराहे से विवेकानंद की प्रतिमा पर पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विवेकानंदजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से यात्रा गांधी पार्क पहुंची। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माला पहनाकर यात्रा का समापन किया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, मनीष द्विवेदी, वकार खालिक, चांद कुरैशी, शैलेंद्र शर्मा, नुरूल हुदा लाला राइन, सौरभ पोरवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, संत कुमार, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed