फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen celebrated Rahul Gandhi's birthday by cutting a cake

Firozabad News: कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मोत्सव

Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated Rahul Gandhi's birthday by cutting a cake
फिरोजाबाद। कांंग्रेस से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर मंदिरों में भोग लगाने के बाद गरीबों एवं असहायों को फलों का वितरण किया। कांग्रेसियों ने केक काटा तो कहीं मिष्ठान का वितरण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया। मंदिरों में फलों का भोग लगाने के बाद ठेले,रेडी, रिक्शा वालों,गरीब एवं असहाय को वितरित किए। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा राहुल गांधी कर्मठ ईमानदार, जुझारू नेता उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा। पीसीसी सदस्य मनोज भटेले ने कहा राहुल के नेतृत्व में 2024 में देश में सरकार बनेगी। इस मौके पर शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, नारखी ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल, रंजीत यादव, रामकुमार शर्मा, अखिलेश शर्मा, सलमान,चंद्र प्रकाश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद नुरुलहुदा लाला राइन के नेतृत्व में युवराज राहुल गांधी जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस दौरान ज्योति भारती, शोएब खान, समरीन खान, फैसल राइन, डॉक्टर आरती मिश्रा, अमन द्विवेदी शामिल थे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में महानगर कार्यालय मूली वाला खेत में राहुल गांधी के जन्मदिवस केक काटकर मनाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से देश के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उससे साफ है 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वकार खालिक ने कहा कि युवाओं को राहुल गांधी से काफी उम्मीदे दें। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने नफरत को रोकने और सौहार्द कायम करने को 3600 किमी भारत जोड़ो यात्रा की। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुरसलीन बेग अशरफ इकबाल, मजहर बेग, आजम अंसारी, कलीम उददीन, सादाब हुसैन सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed