फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen blew effigy of PM .

कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला

Sat, 28 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 28 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congressmen blew effigy of PM .
कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला
विज्ञापन

बोले, यह बजट गरीबों को भूखा मारने वाला
महंगाई की मार से तिलमिला उठेगा हर तबका
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। कांग्रेसियों ने बजट को आमजन विरोधी बताते हुए गांधी पार्क चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि यह बजट से देश में महंगाई बढ़ाएगा और गरीबों को गरीब और अमीरों को और अधिक अमीर बनाएगा।

कांग्रेस के पीसीसी सदस्य सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, अजय शर्मा एवं शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन ने मोदी सरकार के 2015-16 के बजट के विरोध में प्रदर्शन किया। गांधी पार्क चौराहे पर पीएम का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि यह बजट नौकर शाही, किसान, श्रमिक वर्ग को कोई राहत नहीं देगा। जीवन रक्षक दवाएं महंगी हो जाएंगी। शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल का कांग्रेस विरोध करेगी। पुतला दहन में उमाकांत पचौरी, जहीर खाकसार, सुबूर अली, थान सिंह यादव, जहीर अहमद, विद्याराम राजौरिया, आमिर अली, भूरा फारुखी आदि शामिल थे। वहीं युवक कांग्रेस के लोकसभा इकाई के अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, अमित गुप्ता, प्रकाश निधि गर्ग, चांद कुरैशी, सोनू पोरवाल ने बजट को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा गरीबों एवं श्रमिकों को दो जून की रोटी तक मुहैया नहीं होगी। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। समाजसेवी एससी अग्रवाल ने कहा कि बजट ने उम्मीदों पर पानी फेरने का काम कर दिया है। इसकी मार मध्यम वर्गीय एवं गरीबों पर पड़ेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed