फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   congress members are beating by BJP members

टूंडला में कांग्रेसियाों भाजपाइयों ने पीटा

Wed, 22 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 22 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
  congress members are beating by BJP members
 प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के पुतला दहन को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। भाजपाइयों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कई अन्य कांग्रेसियों को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया तो कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित करीब आधा दर्जन कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। विरोध में कांग्रेसियों ने थाने पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस के भाजपाइयों के खिलाफ तहरीर लेने और हिरासत में लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोड़ने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार करीब दोपहर दो बजे सुभाष चौराहे पर एकत्रित होने लगे। प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंके जाने की जानकारी पर वहां भाजपा कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। टकराव की स्थिति बनते देख थाना पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई और दोनों दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को समझाकर वहां से हटा दिया। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की प्रतिमा के निकट कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी के पुतले को जला दिया। यह देख भाजपाई अपना आपा खो बैठे उन्होंने ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जलता पुतला छीन लिया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पुलिस कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बचाते हुए खींचकर अपने साथ ले गई। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस पर भाजपाइयों का सहयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थाने में कांग्रेसियों का हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी सहित अन्य को हवालात में बंद कर दिया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह व फीरोजाबाद प्रभारी कुं वर नरेंद्र सिंह थाने पर पहुंच गए, इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया। वे थाने पर ही फर्श डालकर धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों के खिलाफ एफआईआर करने एवं गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

 कांग्रेस नेताओं के आपसी वार्ता व पुलिस हस्तक्षेप एवं भाजपाइयों के विरुद्ध तहरीर लेने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। इस दौरान पूर्व सांसद  मानवेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व फीरोजाबाद प्रभारी नरेंद्र सिंह, विवेक तिवारी कहैया, अनुशासन समिति के चेयरमैन हाजी शहीद पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जहीर खाकसार, ब्लाक अध्यक्ष डा. बीएस गौतम, श्याम सुंदर शर्मा, पुष्पा यादव, स्नेहलता,  व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव सतीशचन्द्र अग्रवाल, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस राजवीर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शास्त्री आदि  कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
 शहर में निकाला जुलूस, शिकोहाबाद, सिरसागंज व जसराना में हुए प्रदर्शन
जिष्ट....
लंबे अर्से के बाद कांग्रेसी सड़कों पर उतरें और केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन में जोश दिखाया। फीरोजाबाद शहर में केंद्र के खिलाफ जुलूस निकाला तो टूंडला में प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हाथापाई, गाली गलीज एवं मारपीट तक हो गई। शिकोहाबाद,सिरसागंज,जसराना आदि क्षेत्रों में भी प्रदर्शन हुए।
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क पर एकत्र हुए और यहां से नालबंद चौराहे तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ता महंगाई और मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए भैंसागाड़ी और वाहनों को साथ लेकर चल रहे थे।
कांग्रेस केंद्र के खिलाफ जन आंदोलन की तैयारी पिछले ही काफी दिनों से कर रही थी। बुधवार को प्रदेश महासचिव व जिले के प्रभारी शब्बीर अब्बास, कुंवर नरेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में कांग्रेसी तीखे नारे लगाते चल रहे थे। जुलूस गांधीपार्क चौराहा,छिंगामल का बाग,सिनेमा चौराहा,सदर बाजार, घंटाघर चौराहा,छोटा चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, नाले की पुलिया होते हुए ही नालबंद चौराहे पर पहुंचा और यहां जनसभा में तब्दील हो गया। प्रदेश महासचिव व प्रभारी शब्बीर अब्बास एवं कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र के झूठे वायदों को जनता जान चुकी है। अब वह बहकावे में आने वाली नहीं है।  शहर प्रभारी महेश रावत ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। मलिक अरोड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को सूटबूट में रहने की आदत है। एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने कहा केंद्र सरकार किसान, गरीब विरोधी है। पूर्व जिलाध्यक्ष केशव देव एवं पीसीसी सदस्य नसीर अहमद, जोनल प्रवक्ता संदीप तिवारी, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, महेश पिप्पल,सेवादल शहर अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन, संजय चतुर्वेदी, साजिद बेग, महिला शहर अध्यक्ष कुसुम सिंह, उजमा देवी गुप्ता, कमलेश जैन, सुबूर अली, अशोक दिवाकर,पुरुषोत्तम जोशी,शैलेंद्र शर्मा, भरतेश जैन आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संचालन अजय शर्मा ने किया।

कांग्रेसियों में हुआ विवाद
गांधीपार्क में जुलूस शुरू होने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुछ साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने जुलूस की शुरूआत कर दी। कुछ कांग्रेसी उनके साथ चले। लेकिन माइक से जुलूस शुरू नहीं करने का एलान कर दिया। इसके बाद भीड़ रुक गई। सेवादल के नुरुलहुदा लाला राइन के साथ ही गाली गलौज की गई। प्रभारियों ने मामले को संभाला।

....अगर पुलिस सतर्क न होती तो होता बड़ा संघर्ष
टूंडला (ब्यूरो)। सुभाष चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन करने के दौरान कांग्रेसियों के एकत्रित होने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में एकत्रित होने लगे। इस जानकारी पर सुभाष चौराहा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया। थाना प्रभारी ने दोनों दलों के नारेबाजी करते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हटा दिया। इसके बावजूद कांग्रेसियों के पुतला दहन के समय भाजपाइयों से उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने दोनों दलों के नेताओं को अलग यिका। यदि पुलिस नहीं होती तो संघर्ष हो सकता था।

कांग्रेस-भाजपाइयों के भिड़ने से दहशत में आए लोग
टूंडला (ब्यूरो)। सुभाष चौराहे पर पुतला फूंके जाने पर हंगामा, मारपीट और भगदड़ से लोग दहशत में आ गए। सुभाष चौराहे पर खड़े वाहन तितर-बितर हो गये और यात्रियों में भगदड़ मच गयी। घटना के दौरान स्टेशन रोड, एटा रोड और फीरोजाबाद की ओर से आने-जाने वाले वाहन पीछे ही रुक गए।

धरना खत्म होने पर आपस में भिड़े कांग्रेसी
टूंडला (ब्यूरो)। कोतवाली में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मथुरा के पूर्व सांसद कु. मानवेंद्र, फीरोजाबाद के प्रभारी कुं. नरेंद्र सिंह यादव आदि से सीओ प्रकाश कुमार और थाना प्रभारी ने वार्ता और घटना की तहरीर लेकर घटना की जांच करने की बात कर कांग्रेसियों का धरना समाप्त करा दिया। इस पर कांग्रेसियों में विवाद खड़ा हो गया। पूर्व सांसद व फीरोजाबाद प्रभारी से जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी भिड़ गये। मौके पर मीडिया को देख वरष्ठि कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी का हवाला दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

थाने के सामने फूंका फिर से मोदी का पुतला
टूंडला (ब्यूरो)। सुभाष चौराहे पर भाजपाइयों द्वारा पुतला फूंकने केा विफल करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पचा नहीं पाए। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसियों से थाने के सामने पुतला फूंके जाने की न सिर्फ बात रखी, अपितु थाने के सामने नरेंद्र मोदी के रूप में एक बोरी का पुतला बनाते हुए फूंक दिया। इस दौरान पुलिस ने पुतले को सड़क से हटाते हुए कांग्रेसियों को हटाया।


कांग्रेसियों ने अन्य स्थानों पर भी फूंके पुतले
टूंडला (ब्यूरो)।  कांग्रेस द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर के साथ ही देहात में भी प्रधानमंत्री के पुतले दहन किए। नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में देवखेड़ा, पचोखरा आदि स्थानों पर पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed