फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress blew effigy of Electricity Department, protesting

कांग्रेस ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला, नारेबाजी

Wed, 20 Jan 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Congress blew effigy of Electricity Department, protesting
 सर्दी के मौसम में बिजली संकट को लेकर कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क चौराहे पर विद्युत विभाग का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द विद्युत व्यवस्था में सुधार न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

 शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा सर्दी के मौसम में अघोषित कटौती की जा रही है। सुबह छह बजे से कटौती का खेल शुरू हो जाता है, जो देर रात्रि तक चलता है।
विज्ञापन

 व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव सतीशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि बिजली कटौती के कारण शहर के गली-मोहल्लों के साथ बाजारों में अंधेरा व्याप्त रहता है। इससे अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। शहर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि शहर में बिजली कटौती के कारण बेरोजगारी व भुखमरी बढ़ रही है। विद्युत विभाग बिजली चोरी रोकने के नाम पर चेकिंग कर जनता का उत्पीड़न कर रहा है लेकिन सुचारु आपूर्ति देने की तरफ कोई ध्यान नहीं है। छात्र नेता रीना खान, सरिता शंखवार ने कहा कि बिजली न आने से छात्र-छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली के अभाव में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। पुतला दहन में केशवदेव, महेश पिप्पल, सुनीता शुक्ला, वकार अहमद, नदीम कुरैशी, राजेंद्र गुप्ता, आमिर अली, एसएम सुबूर अली, मिजाजीलाल वर्मा, डा. जयप्रकाश वर्मा, संजय श्रोतिय, मीनाक्षी, सुनीता, राजकुमार शंखवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed