{"_id":"646fa6ee2fb444269d0ef234","slug":"committed-suicide-by-jumping-in-front-of-rajdhani-express-firozabad-news-c-25-1-169938-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या की
Thu, 25 May 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 25 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक अज्ञात व्यक्ति ने बृहस्पतिवार शाम को नई दिल्ली से रांची की ओर जा रही जा रही राजधानी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद डाउन ट्रैक पर करीब 16 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली तीन राजधानी एक्सप्रेस डाउन ट्रैक पर जहां की तहां खड़ी हो गईं। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाया, तब ट्रेनें गंतव्य की ओर रवाना हुईं।बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजकर 55 मिनट पर फिरोजाबाद से गुजर रही डाउन नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से गुजरी वैसे ही एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया। हादसा के बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृत व्यक्ति के शरीर को रेलवे ट्रैक से अलग किया। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस करीब 16 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
वहीं उक्त ट्रेन के पीछे आ रहीं नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को थाना लाइनपार की सीमा में झरना नाले के पास एवं नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को हिरनगांव रेलवे स्टेशन पर रोका गया। एसओ जीआरपी फिरोजाबाद मुकेश शर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने राजधानी से कटकर आत्महत्या की है। इस दौरान आवश्यक कार्रवाई में करीब 20 मिनट लग गए। इस दौरान ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी रही।