फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Come forward to donate blood, save lives

एक अक्तूबर को ब्लड़ बैंक में है रक्तदान शिविर, आप भी रक्तदान कर बचाएं लोगों की जान

Wed, 29 Sep 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Come forward to donate blood, save lives
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 18 से 60 आयु वर्ग का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन और जिला रक्त कोष की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की डॉ. सोनाली बांदिल ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान, बचाए चार जान। उन्होंने बताया कि कभी-कभी ऐसा होता है कि विशेष ग्रुप का ब्लड मिलना दूभर हो जाता है। ऐसे में गंभीर रोगी की जान जाने का खतरा रहता है। अतिदुर्लभ ब्लड ग्रुप में ए नेगेटिव, एबी नेगेटिव, ओ नेगेटिव आदि शामिल हैं। ऐसे में रक्तदान से मिलने वाले रक्त को संभालकर रखा जाता है और आवश्यकता पड़ने पर मरीज की जान बचाई जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती अपितु शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। सामान्य भोजन से 24 घंटे के भीतर रक्त की पूर्ति हो जाती है। एक बार में केवल लगभग 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है। प्रत्येक तीन माह में कोई भी स्वस्थ मनुष्य रक्तदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वालों की रक्त और पांच अन्य प्रकार की गंभीर बीमारियों की जांचें मुफ्त में हो जाती हैं। इनमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
-18 से 60 साल का स्वस्थ्य व्यक्ति
- वजन 45 किलो से अधिक हो।
- हृदय रोग संबंधित किसी प्रकार की बीमारी न हो।
- इंसुलिन न लेता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed