फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Collected copy in two colleges

दो कालेजों में पकड़ी सामूहिक नकल

Thu, 23 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Collected copy in two colleges
परीक्षा देते छात्र।
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासन ने नकल माफिया पर नकेल कस दी है। गुरुवार सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में सचल दल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण किए। एसडीएम ने दो परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी और आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उधर, द्वितीय पाली में भी सामूहिक नकल पकड़ी है। वहीं प्रथम पाली में छह और द्वितीय पाली में दो नकलची पकडे़ गए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर रविंद्र मांदड़ ने कोटला रोड स्थित पीके इंटर कालेज में निरीक्षण किया। एसडीएम को देखकर सभी परीक्षार्थियों ने लिखना बंद कर दिया। शक होने पर कापियाें का मिलान करने पर कापियां एक जैसी लिखी मिलीं। सामूहिक नकल मानते हुए कक्ष संख्या पांच में तैनात पवन कुमार, छह में प्रेमलता और कक्ष संख्या सात  में कंठेश्वर उपाध्याय और केंद्र व्यवस्थापिका ऊषा उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं हेम कॉन्वेंट इंटर कालेज के कक्ष संख्या पांच में ज्योति, प्रीति कुशवाह, कक्ष संख्या छह में कीर्तिराम और केंद्र व्यवस्थापक रूप किशोर वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं सचल दल प्रभारी केके यादव ने अतर सिंह पुत्तुलाल इंटर कालेज इटौली में एक छात्र को माडल पेपर के साथ पकड़ा। वीरबल दुलारी देवी इंटर कालेज उतरारा में एक नकलची के पास हाथ से लिखी पर्चियां मिलीं। रसाल सिंह इंटर कालेज मदनपुर चित्रकला के पेपर में एक छात्र दूसरे की उत्तर-पुस्तिका पर चित्र बना रहा था। चित्र बनाने वाले छात्र को बुक किया गया। एसबीएल इंटर कालेज मुस्तफाबाद में डीआईओएस ने दो नकलची बुक किए गए।
विज्ञापन

सचल दस्ता प्रभारी रामपाल सिंह की टीम एसआरडी वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला उड़ी में पहुंची। कक्ष संख्या में नौ में छुपा हुआ माडल पेपर टीम ने ढूंढ निकाला। कापियां चेक की तो सभी परीक्षार्थी प्रश्न संख्या चार पर अटके हुए थे। उत्तर-पुस्तिकाओं में जो भी लिखा पाया, एक दूसरे से मिलान कर रहा था। दल ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। सचल दल प्रभारी केके यादव ने कहा कि वीरविक्रम सिंह इंटर कालेज में एक नकलची पकड़ा गया। श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरिया पटिकरा में हाथ से लिखित पर्चियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकलचियों को भी बचाते हैं नकलमाफिया
नकलमाफिया विभाग से लेकर शासन तक अपना काम कराने की दम भरते हैं। सचल दल प्रभारी केके यादव ने हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में चार नकलची पकडे़ थे। किसी भी केंद्र से रिपोर्ट संकलन केंद्र पर नहीं भेजी गई।

टीम तीन घंटे तक बैठी रहीं
गुरुदयाल सिंह इंटर कालेज, आदर्श जनकल्याण इंटर कालेज, महाराज सिंह इंटर कालेज, श्रीआदर्श जनता इंटर कालेज में तीन घंटे तक टीमें बैठी रहीं। परीक्षार्थी कोरी उत्तर-पुस्तिकाएं छोड़कर चले गए।

डीएम और एसएसपी भी जाएंगे नकल रोकने
फिरोजाबाद। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग करके नकल पर पूरी तरह लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम और एसएसपी भी नकल को रोकने के लिए जाएंगे। एसडीएम एवं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट नकल को रोकें। आदेश मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी।


कई केंद्रों पर प्रवेश पत्र नहीं ला रहे परीक्षार्थी
प्रवेश पत्र से होती रही है नकलमाफिया की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में फर्जी परीक्षार्थी पकडे़ जाने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई। एक के बाद एक नकली परीक्षार्थी पकड़ में आते रहे हैं, लेकिन अब नकल माफिया ने अपनी रणनीति बदल दी है। परीक्षा केंद्रों पर कई परीक्षार्थी प्रवेशपत्र नहीं ला रहे हैं।इससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। डीआईओएस ने सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र लाने के निर्देश दिए हैं।
प्रवेशपत्र पर अलग से फोटो चस्पा करके प्रधानाचार्य अपनी मुहर और हस्ताक्षर से प्रमाणित करते थे, ताकि फर्जी परीक्षार्थी की पहचान नहीं हो सके। सचल दल को इस तरीके कई केस मिले। संदिग्ध प्रवेशपत्र रखने वाले परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की जाने लगी। सचल दलों को कई परीक्षा केंद्रों पर कई परीक्षार्थी ऐसे मिले तो प्रवेशपत्र लेकर ही नहीं आए। कुछ संदिग्ध भी लगे, उनकी जांच भी की गई लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा है कि परीक्षार्थी प्रवेशपत्र अवश्य लेकर आएं। अगर कोई फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा जाता है तो केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
6449 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा
हाईस्कूल में सुबह की पाली में विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 42939 परीक्षार्थियों में से 40490 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 6449 ने परीक्षा छोड़ी। इंटर में चित्रकला आलेखन में 6721 में से 5728 ने परीक्षा दी। 793 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।



फोटो
नकल नकेल कसे प्रशासन : एबीवीपी
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जसराना।
नकल के खिलाफ  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एडेड विद्यालयों के साथ निजी विद्यालयों में नकल को बढ़ावा देने के साथ वसूली का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नकल पर अंकुश नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा में जमकर जमकर नकल हो रही है। जसराना, एका, फरिहा क्षेत्र के अर्धसरकारी के साथ प्राइवेट कालेज क्षेत्र में शिक्षा के माहौल को खराब करने का कार्य कर रहे हैं। नकल कराने के ठेके उठ रहे हैं। पांच हजार से लेकर दस हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर एसडीएम से नकल रोकने की मांग है। इस दौरान विभाग संयोजक अभिषेक राजपूत, तहसील संयोजक पंकज कुमार, नगर मंत्री राघव राज, शिवम भाष्कर, रवी राजपूत, शिवेंद्र राजपूत, सुनील कुमार, यशपाल सिंह, सुखवीर, सुमन, टीकम, अमन तिवारी, बीटू, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed