फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Coaching will not run during school hours, strict preparation

Firozabad News: स्कूल समय में नहीं चलेंगी कोचिंग, सख्ती की तैयारी

Tue, 02 Apr 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Coaching will not run during school hours, strict preparation
फिरोजाबाद। मनमाने ढंग से स्कूल की तरह चलाई जाने वाली कोचिंग अब नहीं चलेंगी। प्रशासन ने सख्त रुक अपनाने हुए कोचिंग संचालन के लिए 14 बिंदुओं पर आदेश जारी कर दिया है। नियमों को तोड़ने वाले कोचिंग सेंटरों के रजिस्ट्रेशन खत्म किए जाएंगे। वहीं, अभिभावकों को चेताया है कि नियम विरुद्ध तरीके से संचालित कोचिंगों में अपने बच्चों का एडमिशन न कराएं।
विज्ञापन

जनपद में कई कोचिंग सेंटर नियमों को ताक पर रखकर कक्षाएं संचालित करते हैं। यहां तक कि बिना स्कूल मान्यता लिए कोचिंगों में कक्षा छह से 12वीं तक के एडमिशन ले लिए जाते हैं। इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन आगरा के निजी स्कूलों में करा देते हैं। डमी कक्षाओं का खेल जनपद के प्रमुख कोचिंग में खूब चल रहा। डीआईओएस ने आदेश कर दिए हैं कि किसी भी कोचिंग में डमी कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र जारी किए जाएं और उपस्थिति पंजिका भी अनिवार्य रूप से तैयार करें।
विज्ञापन

विद्यालय समय में कोचिंग संचालित मिलती है तो रजिस्ट्रेशन खत्म किया जाएगा। कोचिंगों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के साथ ही शिक्षक, छात्रों के रजिस्टर बनाया जाए। डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि नियमानुसार संचालित कोचिंगों में ही छात्र को कोचिंग पढ़ाएं। जांच में जो कोचिंग नियमानुसार नहीं पाई जाएंगी तो रजिस्ट्रेशन खत्म कर दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र शुरू होने के प्रारंभ में ही इसकी जानकारी अभिभावक और कोचिंग संचालकों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed