{"_id":"69936c6809a3082b990083a7","slug":"cmo-gave-safety-drops-to-children-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167892-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीएमओ ने बच्चों को पिलाई सुरक्षा की बूंदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीएमओ ने बच्चों को पिलाई सुरक्षा की बूंदें
Tue, 17 Feb 2026 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को मीजल्स-रूबेला टीकाकरण कराते सीएमओ। स्रोतः स्वास्थ्य
- फोटो : बच्चों को मीजल्स-रूबेला टीकाकरण कराते सीएमओ। स्रोतः स्वास्थ्य
फिरोजाबाद। बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए सोमवार को मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम ने प्राथमिक विद्यालय वजीरपुर जैहलपुर में बच्चों का टीकाकरण कर इस विशेष अभियान की शुरुआत की।
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. कमल किशोर वर्मा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ और यूनिसेफ के प्रतिनिधि डीएमसी ने अभियान की सफलता और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जिले के सभी पात्र बच्चों को मीजल्स (खसरा) और रूबेला जैसी बीमारियों से प्रतिरक्षित करना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस अभियान के तहत टीका जरूर लगवाएं ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित और स्वास्थ्य बनाया जा सके। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसैनी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनीकांत शर्मा, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।