फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Club members come together to help people stay on track

संगठित होकर लोगों की मदद को अग्रसर रहें क्लब के सदस्य

Sun, 08 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Club members come together to help people stay on track
माथुर इंटरनेशनल का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया।
माथुर इंटरनेशनल की ओर से रविवार को स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा में 16वां वार्षिक अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2017 के गवर्नर एम.बी उमाशंकर गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैफई मेडिकल कालेज के प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता और गवर्नर एसके गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन सत्र में मंचासीन मुख्य अतिथियों के साथ इंजी. अमरनाथ गुप्ता, एसपी फरसैया, ग्रीशचंद्र गुप्ता, चार्टर गवर्नर वीरेंद्र गुप्ता, डा. एलएन गुप्ता, हरिओम श्यामा, अखिलेश कुमार, हेमंत गुप्ता, नीरज गुप्ता का स्वागत हुआ। इस दौरान गवर्नर इं. एसके गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2016 में माथुर वैश्य इंटरनेशल क्लब द्वारा सेवा कार्य, गरीब बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की मदद करने में बढ़-चढ़कर कार्य किए। क्लबों द्वारा सभी त्योहार मिलजुल कर मनाए गए। उन्होंने सभी सदस्यों को उत्साह के साथ संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के लिए एमबी उमाशंकर गुप्ता को गवर्नर चुना गया। शंकर गुप्ता सचिव, आशीष गुप्ता कोषाध्यक्ष अन्य पदधिकारी घोषित किए गए। तृतीय वाइस गवर्नर एम. सुनील गुप्ता चुने गए। तीनों गनर्वर व पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। सचिव द्वारा क्लब की रिपोर्ट व एसपी फरसैया द्वारा क्लब के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथियों द्वारा क्लब के ज्वैल, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम, कोहिनूर व पारस से नवाजे गए सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के चैयरमैन मनीष अलंकार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरमंदों की सेवा करना है। कार्यक्रम में डा. वेदप्रकाश गुप्ता, आशा गुप्ता, ऊषा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, राकेश गुप्ता, विजय गुप्ता, आरपी गुप्ता, डा. मधुरिमा गुप्ता, शंकर गुप्ता, चारू गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, आशा गुप्ता, केके मधुसूदन गुप्ता, प्राची गुप्ता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक एमबी मनीष अलंकार व मुकेश गुप्ता रहे। संचालन डा. राजीव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed