{"_id":"643bd9698b170f8ae10f883c","slug":"cleanliness-electricity-and-water-should-be-arranged-on-eid-firozabad-news-c-25-1-126540-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ईद पर सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ईद पर सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था की जाए
Sun, 16 Apr 2023 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
ईद पर सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था की जाए
शिकोहाबाद। कोतवाली में रविवार सुबह सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में ईदुल फितर की नमाज को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि ईद वाले दिन नमाज के समय आवारा जानवरों पर नियंत्रण रखा जाए। किसी भी तरह से नमाज में कोई जानवर आकर खलल न डाले। इसके साथ ही मस्जिद और ईदगाह के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान सीओ ने कहा कि सभी लोग ईद की नमाज भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पढ़ें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों की पुलिस को तत्काल सूचना दें। बैठक में तहसीलदार हर्षवर्धन, एसएचओ हरवेंद्र मिश्रा के अलावा शुजा हैदर, मोहम्मद शाहिद, फरीद अहमद, इसरार, नुरुद्दुीन राइन, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद रेहान रजा, रजाउल मुस्तफा, उमरही मौजूद रहे। संवाद