फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   clean india

संत गाडगे संगठनों के साथ नगर निगम ने निकाली स्वच्छता रैली

Wed, 30 Oct 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
clean india
अभियान के दौरान सुभाष तिराहे पर झाडू लगाती महापौर नूतन राठौर एवं अन्य। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बुधवार को शहर में फिर स्वच्छता का अलख जगाया गया। नगर निगम की इस मुहिम में महाराष्ट्र के मुख्य सामाजिक संगठन संत गाडगे महाराज संस्थान, संत गाडगे महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई और संत गाडगे महाराज स्वच्छता अभियान ने भी हिस्सा लिया। इनके साथ शहर के कई स्वयंसेवी संगठन भी अभियान में शामिल हुए। शहर के सुभाष तिराहे से रैली के साथ अभियान शुरू हुआ और रसूलपुर तक चलाया गया। मार्ग में स्थापित महापुरुषों की साफ-सफाई भी की गई। अभियान में संत गाडगे महाराज संस्थान के सेवक प्रशांत देशमुख मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार को रैली के साथ स्वच्छता अभियान सुबह सुभाष तिराहे से शुरू हुआ। महापौर नूतन राठौर के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत हुई। महाराष्ट्र में संत गाडगे के नाम से संचालित संगठनों से जुडे प्रमुख समाजसेवी प्रशांत देशमुख मुख्य रुप से शामिल हुए। अभियान की शुरुआत सुभाष तिराहे से मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार और संत गाडगे महाराज संस्थान के सेवक प्रशांत देशमुख ने झाडू लगाकर की। रैली में शामिल लोगों ने वीरांगना झलकारीबाई और गांधी पार्क पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं की भी सफाई की। गांधी पार्क चौराहे पर बने परशुराम द्वार पर लगे पोस्टर आदि हटाए।
विज्ञापन

आगरा गेट, गांधी पार्क चौराहा, छिंगामल का बाग, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, छोटा चौराहा, इमाम बाड़ा, नालबंद, रसूलपुर होते हुए रसूलपुर थाने पर पहुंचकर समाप्त हो गई। बैंड की मधुर धुन बजा रहे थे। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद और समाजसेवी संगठनों से जुड़ी महिलाएं सड़क पर झाडू लगाते हुए चल रहे थे। घंटाघर पर कपड़ों के थैलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेस्डर डॉ. मयंक भटनागर, एसआरके कॉलेज के प्राचार्य प्रभाष्कर राय, कल्पना राजौरिया, विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ, समाजसेवी डॉ. एसपी लहरी, उपसभापति संतोषीदेवी राठौर, अपर नगर आयुक्त शिव सिंह, जेडएसओ दलवीर सिंह, मुख्य स्वच्छत व खाद्य निरीक्षक स्वदेश यादव, पार्षद हरीओम वर्मा, मोहित अग्रवाल, अजय ताऊ, हाजी फिरोज, प्रमोद राजौरिया, भाजपा नेता श्याम सिंह यादव, मनोज यादव ताऊ, नाहिद परवीन, असलम भोला, विजय शर्मा, ताहिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed