{"_id":"6463982597854bf0e60232d8","slug":"classes-up-to-twelfth-are-being-run-in-recognized-schools-up-to-eight-in-firozabad-dios-gave-notice-to-all-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा को बना दिया धंधा: मान्यता आठवीं तक और पढ़ा रहे 12वीं के बच्चों को, राडार में ऐसे माफिया; थमाई गई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा को बना दिया धंधा: मान्यता आठवीं तक और पढ़ा रहे 12वीं के बच्चों को, राडार में ऐसे माफिया; थमाई गई नोटिस
Tue, 16 May 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 May 2023 08:20 PM IST
सार
फिरोजाबाद में कुछ स्कूलों ने शिक्षा को धंधा बना दिया है। उनकी मान्यता तो आठवीं तक है लेकिन वह 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। अब ऐसे सभी माफिया राडार पर हैं। डीआईओएस ने इन स्कूलों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
नोटिस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बगैर मान्यता के स्कूल संचालन पर शासन सख्ती बरतने लगा है। डीआईओएस निशा अस्थाना ने मंगलवार को स्कूलों में निरीक्षण किया। इसमें आठवीं की मान्यता पर हाईस्कूल की कक्षाएं संचालित होते पाई गई। दोनों ही स्कूलों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं तक की कक्षाएं संचालित
विभाग को कई दिनों से बगैर मान्यता संचालित होने वाले स्कूलों के संबंध में शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिकायत पर आसफाबाद स्थित लार्ड कृष्णा मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में पहुंची। स्कूल में हाईस्कूल एवं इंटर की कक्षाएं संचालित थीं। जबकि स्कूल को जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता प्राप्त है। पूछने पर स्कूल संचालक कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित होते मिलीं
इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का एक अन्य स्कूल में पंजीकरण कराया गया था। वहीं आसफाबाद में ही स्थित एसएनडी पब्लिक स्कूल मोहिनी नगर में डीआईओएस पहुंची तो यहां भी यही स्थिति मिली। स्कूल को सिर्फ जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता प्राप्त थी, लेकिन यहां भी हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित होते हुए मिलीं। डीआईओएस ने दोनों स्कूलों को नोटिस जारी कर 19 मई तक जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन