फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Claims air-air, sisters resorted to Duggemar vehicles

दावे हवा-हवाई, बहनों ने लिया डग्गेमार वाहनों का सहारा

Sun, 07 Nov 2021 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Claims air-air, sisters resorted to Duggemar vehicles
रफ़रोजाबाद ! जैन मंदिर चौराहे पर खड़ी बहनों की भीड़ सरकारी बस का इंतजार करते हुए - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भाईदूज पर परिवहन निगम ने हर रूट पर पर्याप्त बसें चलाने का दावा किया था लेकिन ऐन मौके पर रोडवेज के दावे हवा साबित हुए। महिलाओं और युवतियाें को स्थानीय बस स्टैंड और अन्य प्रमुख चौराहों पर घंटों इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिली। ऐसे में महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ डग्गेमार वाहनों से सफर करतीं नजर आईं। सबसे अधिक वाहनों की कमी इटावा, मैनपुरी और बरेली मार्ग पर रही। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए डग्गेमार वाहन चालकों ने क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाकर मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन

भैया दूज पर बहनों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और प्रत्येक रूट पर पर्याप्त बस होने की बात कही थी लेकिन भैया दूज पर भाइयों के घर जाने के लिए निकलीं बहनों की संख्या के आगे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। दूरदराज के जिलों बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा जाने के लिए महिलाओं और युवतियों ने घंटों तक बसों का इंतजार किया। बसें नहीं मिलने पर बहनों ने डग्गेमार वाहनों से सफर किया।
विज्ञापन

कानपुर-फर्रुखाबाद के लिए नहीं मिलीं सीधी बस
भैया दूज पर लंबे रूट पर चलने वाली अधिकांश बसें उसायनी कट से होते हुई नए मार्ग से होकर गुजर गईं। ऐसे में लंबी दूरी अथवा दूसरे जनपदों फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा और कानपुर जाने वाले यात्रियों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रेलवे स्टेशन पर रही भीड़
स्थानीय रेलवे स्टेेशन पर भी बड़ी संख्या में यात्री नजर आए। पैसेंजर ट्रेनों में भीड़भाड़ के कारण यात्रियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। खास तौर पर शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद और कानपुर की ओर जाने वाले यात्री ट्रेन के गेट पर खडे़ नजर आए।
यात्रियों की बात-
करीब एक घंटे का इंतजार करने के बाद भी मैनपुरी जाने के लिए रोडवेज बस नहीं मिली। ऐसे में निजी बस से यात्रा करने के लिए विवश होना पड़ा।
पूनम
मैनपुरी जाने के लिए सुबह दस बजे घर से निकले थे। दोपहर 12 बजे तक सुभाष तिराहे पर बस नहीं मिली। अब डग्गेमार वाहन से ही जाना पड़ेगा।
वैश्वी देवी
ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण बस से यात्रा करने के लिए विवश हुए। दोपहर 12 बजे तक बस नहीं मिली। निजी वाहन से यात्रा करने में डर लगता है। इस कारण बस का इंतजार कर रहे है।

विजय कुमार (यात्री)
एटा जाने के लिए सीधे बस नहीं मिल रही है। करीब आधा घंटे से शिकोहाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे है। शिकोहाबाद से एटा के लिए बस मिल जाएगी।
लाल सिंह
शिकोहाबाद डिपो से अलग-अलग मार्गों पर प्रतिदिन 60 बसें संचालित होती हैं। शनिवार को सभी रूटों पर करीब 12 बसें बढ़ाईं गईं। हालांकि यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण दिक्कत हुई।
राघवेंद्र कुमार, एआरएम शिकोहाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed