{"_id":"6004803b8ebc3e333f770878","slug":"civic-firozabad-news-agr4768575200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप से मिलेगा डाक विभाग की सेवाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप से मिलेगा डाक विभाग की सेवाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डाक विभाग लगातार डिजिटलीकरण की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। डाक पे एप शुरु करने के बाद अब विभाग ने पोस्ट इंफो के नाम से मोबाइल एप लांच किया है। जिसकी सहायता से घर बैठे डाक ट्रैक करने व पिनकोड एक्सेस करने, नजदीक का पोस्ट ऑफिस सर्च करने, इंश्योरेंस संबंधी जानकारी ले सकेंगे।
अब उपभोक्ताओं का डाक या कोरियर आया है या नहीं, इसकी जानकारी लेने के लिए डाक विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग ने पोस्ट इंफो एप्लीकेशन तैयार की है। जिसके माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ही जानकारी कर सकेंगे। एप में स्पीड पोस्ट के अलावा विभाग में निकलने वाली नौकरियों का ब्योरा भी अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा देश के किसी भी डाकघर का पिन कोड व लोकेशन भी पता किया जा सकता है।
साथ ही उपभोक्ता की ओर से अगर विभाग की गलतियों की किसी भी तरह की शिकायत की गई तो उसके निस्तारण का ब्योरा भी एप पर होगा। एप के माध्यम से उपभोक्ता फीडबैक भी दे सकेंगे। डाक अधीक्षक दीपक कुमार का कहना है कि विभाग के पोस्ट इंफो एप में एक साथ कई फीचर दिए गए हैं। जिसकी सहायता से घर बैठे तमाम जानकारियों का पता चल सकेगा। किसी प्रकार की शिकायत भी एप के माध्यम से की जा सकेगी।