फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   City Education Officer's office to be built in Lighting Department

नगर निगम के प्रकाश विभाग कक्ष बनेगा नगर शिक्षाधिकारी दफ्तार, मिला आश्वासन

Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
City Education Officer's office to be built in Lighting Department
फिरोजाबाद। नगर निगम के प्रकाश विभाग कक्ष में नगर शिक्षाधिकारी का दफ्तर बनेगा। बृहस्पतिवार को निगम परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद नगर शिक्षाधिकारी और शिक्षकों को अपर नगर आयुक्त ने वार्ता के लिए बुलाया। शिक्षकों को मौखिक आश्वासन दिया कि प्रकाश कक्ष आधा नहीं बल्कि पूरे कक्ष को नगर शिक्षाधिकारी दफ्तर के लिए नगर निगम द्वारा दिया जाएगा। शिक्षकों ने अपर नगर आयुक्त से कक्ष देने के लिए लिखित में आश्वासन मांगा है। अन्यथा फिर से धरना देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

18 अप्रैल को नगर निगम परिसर में संचालित नगर शिक्षाधिकारी दफ्तर को जबरन खाली कराया था। बीते बुधवार को जनपद के शिक्षक एकत्रित हुए तो नगर निगम प्रशासन प्रकाश कक्ष के आधे भाग में नगर शिक्षाधिकारी दफ्तर को देने के लिए तैयार हो गया। मगर शिक्षक इस पर नहीं माने। बृहस्पतिवार को भी शिक्षक प्रदर्शन करने नगर निगम में पहुंचे। धरना दे रहे शिक्षकों को अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार रॉय ने वार्ता के लिए बुलाया। नगर शिक्षाधिकारी भी मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि आधा नहीं, बल्कि प्रकाश विभाग के पूरे कक्ष को नगर शिक्षाधिकारी दफ्तर के लिए दे देंगे। जबरन खाली कराया कक्ष शिक्षा विभाग को फिर से नहीं मिलेगा। शिक्षक इस बात से सहमत दिखे। प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर संयोजिका कल्पना राजौरिया, वेलफेयर शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल यादव, ललित शर्मा, अनीता पोखरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चलाया अभियान
नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जबरन शिक्षाधिकारी का दफ्तर खाली कराने के बाद से शिक्षक आक्रोशित हैं। सोशल मीडिया फेसबुक, ट्वीटर हैंडल और व्हाट्सएप ग्रुप पर नगर निगम के विरूद्घ अभियान चलाया। जिसमें नगर निगम शर्म करो लिखकर पोस्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed