{"_id":"6859656eac4728d9e90009be","slug":"child-harassment-accused-caught-in-encounter-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छह साल के बच्चे से हैवानियत...हाल देखकर सहम गए परिजन, पुलिस ने आरोपी को सिखाया सबक; मुठभेड़ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छह साल के बच्चे से हैवानियत...हाल देखकर सहम गए परिजन, पुलिस ने आरोपी को सिखाया सबक; मुठभेड़ में लगी गोली
Mon, 23 Jun 2025 08:02 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 23 Jun 2025 08:02 PM IST
सार
आरोपी ने पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। तब पीड़ित की मां बच्चे को लेकर थाने पहुंची। पुलिस पीड़ित बच्चे को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में लग गई।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना एका पुलिस ने छह साल के बच्चे से कुकर्म करने के आरोपी को रविवार रात 11 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
छह साल का बच्चा शनिवार सुबह 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी आरोपी अवनीश निवासी उजीरपुर उसे खेतों में उठा ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया। बच्चा चीखने लगा तो वह छोड़कर भाग निकला। दर्द से तड़पता और चीखते हुए बच्चा घर पहुंचा और मां को घटना की जानकारी दी।

इस पर परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोपी ने पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। तब पीड़ित की मां उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस पीड़ित बच्चे को मेडिकल के लिए भेजकर आरेापी की तलाश में लग गई। रविवार रात 11 बजे एका पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फरीदा मोड़ से कैलई रामपुर चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर नलकूप के पास छुपा हुआ है।
थानाध्यक्ष रमित आर्य, एसआई अर्जुन राठी ने रामपुर चौराहा पर व आसपास सघन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसपी ग्रामीण त्रिगुन बिसेन ने बताया कि थाना एका पुलिस ने छह साल के बच्चे से गलत काम करने के आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।