{"_id":"64e0fd46b2c40fb8bd0952b6","slug":"child-dies-after-falling-from-train-near-hirangaon-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-3047-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हिरनगांव के पास ट्रेन से गिरने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हिरनगांव के पास ट्रेन से गिरने से बालक की मौत
Sat, 19 Aug 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर हिरनगांव स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर ट्रेन से गिरकर 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बालक हाफ टीशर्ट व लोअर पहने हुए था। बालक की पहचान न होने पर लोगों ने ट्रेन से फेंककर हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
खेत के बंटवारे को लेकर भाइयों ने पीटा
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव नगला हृदय निवासी रमेशचंद्र का अपने भाई रोहताश से खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह वह खेत से घर वापस लौट रहा था। आरोप है तभी रास्ते में भाई रोहताश, कालिया व ललित ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। ग्रामीणों ने उसे बचाया। रमेश ने तीनों भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद