{"_id":"61cca25a79411d0f163022f3","slug":"chemical-found-in-milk-and-sweets-firozabad-news-agr519549347","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध और मिठाईं में मिला केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध और मिठाईं में मिला केमिकल
विज्ञापन
दूध और मिठाईं में मिला केमिकल
फिरोजाबाद। दूध और मिठाइयों के नाम पर जहर बेचने का कारोबार किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सितंबर माह में लिए दूध और मिठाइयों के नमूनों में केमिकल और अन्य पदार्थों की मिलावट होने की पुष्टि हुई है। प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए सैंपल को फेल कर दिया है।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शिकोहाबाद के शंकरपुरी से निर्मल कुमार के प्रतिष्ठान से दूध बनाने में प्रयोग होने वाले अपमिश्रक का नमूना लिया गया था। जो जांच में ग्लूकोज पाया गया। कोहिनूर रोड स्थित आफताब की दुकान से मिठाई बनाने के लिए तैयार किए जा रहे अपमिश्रक का नमूना लिया। इस जांच में अखाद्य रंग की मिलावट पाई गई। इसे भी प्रयोगशाला ने असुरक्षित घोषित किया है। शीतल खां रोड निवासी उमेश गुप्ता की दुकान से रसगुल्ला ब्रांड के मखाने के पैकेट का नमूना लिया। पैकेट पर निर्माता की पूरी जानकारी अंकित नहीं थी।
संदीप सोलंकी टूंडला की दुकान से लिए दूध के नमूने में केमिकल की पुष्टी हुई है। हालांकि प्रयोगशाला भी यह तय नहीं कर पा रही है कि आखिर वह केमिकल कौन सा है। सानिया डेयरी दबरई से लिया दही का नमूना की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं पाई गई। अनूप यादव निवासी सिंकदरपुर से लिया पनीर का नमूना भी असुरक्षित पाया गया है। अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वाले लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया जा रहा है।