{"_id":"f141806c21cf6469186840f3f7c3899d","slug":"checking-out-the-place-dhanters-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्ानतेरस पर जगह जगह चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्ानतेरस पर जगह जगह चला चेकिंग अभियान
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव का आगाज होते ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बैंकों के साथ नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कई बाइक सीज की गई। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
दीपावली के त्योहार शुरू होते ही पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। सीओ सिटी के नेतृत्व में थानाध्यक्षों द्वारा नगर के सभी बैंकों को चेक करने के साथ ही उपभोक्ताओं की भी तलाशी ली। उधर, भारतीय स्टेट बैंक के बाहर सादा कपड़ों में जवानों को तैनात किया गया। नगर का सुभाष तिराहा, कोटला चुंगी, वर्फखाना चौराहा, जाटवपुरी, घंटाघर, सेंट्रल चौराहा, गांधी पार्क चौराहा के साथ जिला मुख्यालय के साथ अन्य प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने के साथ ही वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान तीन सवारी वाले वाहनों के पुलिस ने चालान काटने के साथ ही कुछ को सीज किया गया। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने थानेदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि दीपावली तक शहर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करें। यदि पुलिसकर्मी, थानेदार अथवा चौकी प्रभारी द्वारा लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।