फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chaild wait for pushtahar, not supply from government

बच्चे कर रहे पुष्टाहार का इंतजार, शासन से नहीं आई सप्लाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
chaild wait for pushtahar, not supply from government
फिरोजाबाद। लॉकडाउन में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के अलावा बच्चों की सेहत का ख्याल रामभरोसे ही रहेगा। सेहतमंद बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित किए जाने वाला पुष्टकार जनपद में नहीं आया है। करीब ढ़ाई लाख से अधिक लोगों की सेहत प्रभावित रहेगी। पुष्टाहार कब तक आएगा, इसकी जानकारी न तो जनपद पर है और न ही निदेशालय पर। बच्चे सेहतमंद बनने के लिए पुष्टहार मांग रहे हैं। लॉकडाउन में घर-घर पुष्टहार वितरण करने के आदेश दिए थे। अप्रैल माह में पुष्टाहार घर-घर जाकर वितरण हुआ। मई माह में पुष्टाहार व्यवस्था फेल हो गई है। क्योंकि पुष्टाहार की सप्लाई शासन स्तर से आई नहीं है। जबकि मई माह के 21 दिन बीत चुके हैं। बाल कल्याण विभाग को जानकारी नहीं है कि कब पुष्टहार आएगा और कब वितरण होगा। विभागीय अधिकारी लगातार निदेशालय से संपर्क बनाए हुए हैं। निदेशालय में भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसे में बच्चों की सेहत का ध्यान कैसे रखा जाएगा। जनपद में 2540 आंगनबाड़ी केंद्र है। इन पर 40 हजार गर्भवती एवं धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। वहीं, ढ़ाई लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाता है। जो लॉकडाउन में यह व्यवस्था इस महीने दम तोड़ गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने बताया कि पुष्टाहार अभी जनपद को प्राप्त नहीं हुआ है। हमने निदेशालय में संपर्क किया तो जानकारी नहीं मिल सकी है। पुष्टाहार आने के बाद एक सप्ताह में वितरण करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed