फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chaat seller committed suicide by hanging himself due to domestic dispute

Firozabad News: घरेलू कलह में चाट विक्रेता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 17 Sep 2024 03:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Chaat seller committed suicide by hanging himself due to domestic dispute
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में प्रसिद्ध चाट विक्रेता ने घरेलू कलह के चलते घर से करीब 100 कदम दूर जाकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घर से निकलने के करीब ढाई घंटे बाद उनका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला गणेशपुर निवासी देवीशंकर (54) कस्बा में पिछले लंबे समय चाट का काम करते आ रहे थे। सोमवार को वह सुबह करीब 10 बजे घर से निकल गए। करीब ढाई घंटे के बाद विद्याराम इंटर कॉलेज के पीछे उनका शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने इस तरह का कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed