{"_id":"610ed22f8ebc3e6fdf5f399e","slug":"central-empowered-committee-knock-in-ttz-area-firozabad-news-agr5029353127","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीजेड एरिया में सेंट्रल इम्पॉवर्ड कमेटी की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीजेड एरिया में सेंट्रल इम्पॉवर्ड कमेटी की दस्तक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। केंद्रीय इम्पॉवर्ड कमेटी ने शनिवार को टीटीजेड एरिया (ताज ट्रिपेजियम जोन)आसफाबाद क्षेत्र में दस्तक दी। आसफाबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज की जद में आए हरे पेड़ों के कटान संबंधी प्रस्ताव की जांच आई कमेटी सदर विधायक मनीष असीजा एवं वन विभाग के अधिकारियों से वार्ताकर तथ्यों की जानकारी ली। कमेटी पेड़ कटान संबंधी अपनी रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय चीफ जस्टिस को सौंपेगी।
टीटीजेड एरिया में निर्माणाधीन परियोजनाओं की जद में आए हरे पेड़ों के कटान पर सुप्रीम कोर्ट की पैनी नजर है। सु्प्रीम कोर्ट की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए नामित केंद्रीय इम्पॉवर्ड कमेटी इस तरह के मामलों की निगरानी करती है। फिरोजाबाद में निर्माणाधीन आसफाबाद रेल ओवर ब्रिज निर्माण की जद में आए करीब 33 हरे पेड़ों को काटे जाने का प्रस्ताव केंद्रीय इम्पॉवर्ड कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रस्ताव के आधार पर ही चार सदस्यीय कमेटी ने शनिवार को जिले में दस्तक देकर मौका मुआयना किया।
इस दौरान कमेटी ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का अवलोकन करने के साथ ही आसपास के इलाके में स्थित हरे पेड़ों पर बारीकी से नजर डाली। ओवर ब्रिज निर्माण की जद में आये हरे पेड़ों के कटान संबंधी स्थानीय प्रशासन के प्रस्ताव पर कमेटी अपनी रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को सौंपेगी। मुख्य न्यायाधीशही हरे पेड़ कटाने अथवा स्थानान्तरण संबंधी निर्णय पर अपनी मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन
कमेटी में शामिल हैं उच्च पदस्थ अधिकारी-
सेंट्रल इम्पॉवर्ड कमेटी के चैयरमेन एवं सेवानिवृत न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय जय कृष्णन के अलावा सदस्य सचिव अमरनाथ शेट्टी,महेश व्यास, एडीएन व्यास आदि शामिल रहे।
विजयपुरा ओवरब्रिज निर्माण की भी ली जानकारी
करीब दो वर्ष पहले विजयपुरा पर बने रेल ओवरब्रिज निर्माण के दौरान काटे गये 10 पेड़ों व अन्यत्र स्थानांतरित किए सात अन्य पेड़ों के बारे में भी कमेटी ने स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की। जानकारी के मुताबिक विजयपुरा रेल ओवरब्रिज निर्माण में कुल 17 पेड़ प्रभावित हुए थे।
टीटीजेड एरिया में एक ही जगह दस पेड़ लगाने का प्रावधान
टीटीजेड एरिया में हरे पेड़ के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध है।अपरिहार्य स्थिति में इम्पॉवर्ड कमेटी की संस्तुति पर सु्प्रीम कोर्ट इस पर अंतिम निर्णय लेता है।
---
पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों की निगरानी को बनी केंद्रीय इम्पॉवर्ड कमेटी (सीईसी) की टीम आई थी। आसफाबाद रेल ओवरब्रिज निर्माण की जद में आये हरे पेड़ कटान से जुडे मामलों की जानकारी ली है। विधायक सदर मनीष असीजा व हमने कमेटी को मय तथ्य ओवरब्रिज की महत्ता के बारे में जानकारी दे दी है। प्रस्ताव के संबंध में कमेटी का रूख सकारात्मक प्रतीत हुआ।
स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव डीएफओ