{"_id":"672cf8915e3e0016a6058a4a","slug":"cdo-did-not-find-many-medicines-in-stock-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-136679-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीडीओ को स्टॉक में नहीं मिलीं कई दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीडीओ को स्टॉक में नहीं मिलीं कई दवाएं
Thu, 07 Nov 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को सरकारी ट्राॅमा सेंटर के साथ सौ शैया का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। दवा वितरण रजिस्टर अपडेट नहीं मिलने पर फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण लेने के आदेश सीएमएस को दिए। अल्ट्रासाउंड मशीन आदि के कम प्रयोग किए जाने पर उसे प्रयोग करने की हिदायत दी, जिससे मरीजों को लाभ मिल सके। सीडीओ शत्रोहन वैश्य बृहस्पतिवार को सुबह सरकारी ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने ट्राॅमा सेंटर की ओपीडी, एक्सरे, सीटी स्केन मशीन को भी देखा। ओपीडी में करीब 200 से 250 पर्चे बनाए जा चुके थे। ट्राॅमा सेंटर में ओटी रूम बनाया गया है, लेकिन इसका प्रयोग कम ही किया जाता है। सीडीओ ने सीएमएस को ट्राॅमा सेंटर में लगी मशीन को चालू करने के निर्देश दिए। सौ शैया का निरीक्षण करने के दौरान दवा के वितरण का कार्य देखा। इसमें रजिस्टर अपडेट नहीं होने पर सीडीओ ने फार्मासिस्ट से स्पष्टीकण मांगने के आदेश दिए।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आमजन को इसके प्रति जागरूक किया जाए, जिससे अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। जननी सुरक्षा योजना का लाभ 48 घंटे के अंदर देने के निर्देश दिए। सीडीओ ने दवाओं के मुख्य स्टॉक रजिस्टर को जांच की। कुछ दवाओं की डिमांड समय से नहीं भेजे जाने के कारण कुछ दवाएं यहां उपलब्ध नहीं थी। डिमांड देर से भेजने वाले फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। अस्पताल प्रांगण की साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। उसमे सुधार करने के निर्देश दिए। ओपीडी में मरीजों के पर्चा शीघ्रता से बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. योगेश गोयल, सीएमएस डाॅ. नवीन जैन, डिप्टी सीएमएस डाॅ. अभिषेक सिंह, डाॅ. किरन कुमारी, डाॅ. प्रेरणा जैन, डाॅ. एलके गुप्ता, डाॅ. हरिओम शरण आदि मौजूद थे।