फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CBSE: Some questions in science paper got confusing

सीबीएसई : विज्ञान के पेपर में कुछ प्रश्नों ने उलझाया

Fri, 21 Feb 2025 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Some questions in science paper got confusing
फिरोजाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को कक्षा 10 वीं के विज्ञान विषय का पेपर हुआ। जो परीक्षार्थियों को काफी हद तक रुचिकर लगा। बताया कि प्रश्नपत्र में अधिकतर प्रश्न आसान थे, लेकिन कुछ थोड़े घुमा फिरा कर पूछे गए। इस कारण से उन सवालों को हल करने में छात्रों को थोड़ी दिक्कत हुई। साथ ही सभी प्रश्न पाठ्य पुस्तकों से ही पूछे गए। इस समय सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थियों को बिना चेकिंग व प्रवेशपत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, परीक्षा से जुड़े पर्यवेक्षक और उड़न दस्तों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर आए परीक्षार्थियों के चेहरे खिले दिखे। सेंट जोंस स्कूल, किड्स कॉर्नर स्कूल, आईवी इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य कॉलेजों में सख्ती के साथ परीक्षा कराई गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी राममोहन ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से कक्षा 12वीं के परीक्षार्थियों की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षार्थियों पर सभी केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन





प्रश्न पत्र को देखकर छात्रों का तनाव दूर हो गया। जिन भी छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की, उनके लिए यह काफी अच्छा पेपर रहा। इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न काफी रुचिकर थे। - कसीफा असलम, छात्रा
विज्ञापन





विज्ञान वाले प्रश्न आसान, लेकिन कुछ घुमा फिरा कर पूछे गए। भौतिक के प्रश्न ठीक थे और उनके उत्तर लिखने में देर नहीं लगी। तीन अंक वाले प्रश्न आसान थे, जबकि दो अंक वाले प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे। - प्रियांशी राजपूत, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन





पेपर मध्यम स्तर का रहा। कुछ प्रश्न मुश्किल तो कुछ प्रश्न बिल्कुल सीधे पूछे गए थे। एक्टिविटी व डायग्राम आधारित प्रश्न भी संतुलित लगे।कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं था। प्रश्न पाठ्य पुस्तकों से ही पूछे गए। - रोहित कुमार, छात्र







पेपर में अच्छे अंक पाने के लिए तैयारी जरूरी है। जिन भी छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की, उनके लिए यह काफी अच्छा पेपर रहा। जबकि बॉयोलॉजी से संबंधित सवाल सीधे, लेकिन लंबे थे। - दिव्यांशी पचौरी, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed