{"_id":"62a23e621def382b872f4577","slug":"case-firozabad-news-agr536374742","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजू की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजू की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजू की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या केस दर्ज
- मृतक की पत्नी का आरोप जबरन घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर मृत श्रमिक के मामले में पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव मटामई निवासी संजू की गांव बिलेहना के समीप मौत हो गई थी। मौजूद लोगों ने बताया था कि उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरने से मौत हुई है। संजू की मौत होने के बाद उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता लक्ष्मी का आरोप है कि कुछ लोग उसके पति को जबरन ट्रैक्टर पर बुलाकर ले गए थे। पत्नी ने उनके साथ जाने का विरोध किया तो उक्त लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित भी किया था। पत्नी का कहना है कि उसके पति का एडवांस रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण उक्त लोगों ने पति की हत्या की है। थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर विजय कुमार का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर हरिओम बघेल, गुड्डू, राहुल, भूपेंद्र तथा उमाशंकर के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजू के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी दुकानदार के घर के बाहर शव को रखकर हंगामा भी किया था।