{"_id":"68b87987e0e71a3b4d0c6491","slug":"case-filed-against-two-persons-including-manager-of-bank-of-india-for-illegal-withdrawal-from-accounts-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छह ग्राहकों के खाते से गायब हुई रकम...बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छह ग्राहकों के खाते से गायब हुई रकम...बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 03 Sep 2025 10:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:53 PM IST
सार
बैंक आफ इंडिया की फरिहा शाखा से छह ग्राहकों के खाते से रकम गायब हो गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के फरिहा में इंडियन बैंक जसराना शाखा में धोखाधड़ी कर ग्राहकों के खाते से 1.86 करोड़ रुपये हड़पने का मामला ठंडा पड़ा नहीं था कि एक और बैंक में ठगी का मामला सामने आ गया। पीड़ित की तहरीर पर फरिहा थाने में बुधवार शाम को बैंक आफ इंडिया फरिहा शाखा के प्रबंधक और अन्य बैंक कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नारखी में गांव अखई निवासी श्याम सिंह ने बताया कि उनका केसीसी खाता बैंक आफ इंडिया फरिहा शाखा में था। खाते से 14 जुलाई को दो लाख रुपये निकाले गए। इसी प्रकार नत्थू सिंह निवासी इटाहरी के खाते से 2.70 लाख रुपये, भोला निवासी बलीपुर तपस्या के खाते से 71 हजार रुपये, राजेंद्र निवासी सुनाव के खाते से 2.99 लाख रुपये निकाले गए।
वहीं श्याम लाल निवासी बलीपुर तपस्या के खाते से 2.89 लाख रुपये निकाले गए। जबकि उनकी 2017 में मौत हो चुकी है। सरस्वती निवासी ग्राम नगला अखई के खाते एक लाख रुपये निकाला गया है। बैंककर्मियों ने सुनियोजित ढंग से साजिश कर किसानों के खाते से रकम का गबन किया।
विज्ञापन
धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर सौरभ बंसल का पूरा हाथ है। तहरीर पर शाखा प्रबंधक सौरभ बंसल समेत अन्य अज्ञात बैंककर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।