{"_id":"614768068ebc3ece454fafeb","slug":"case-filed-against-ration-seller-shop-suspended-firozabad-news-agr508289673","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन विक्रेता के खिलाफ अभियोग दर्ज,दुकान की निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन विक्रेता के खिलाफ अभियोग दर्ज,दुकान की निलंबित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर तहसील के मोहम्मदपुर बिहारीपुर में राशन कार्डों में मनमाने ढंग से मृतकों एवं शादी होने के बाद भी बेटियों के नाम न कटवाने वाले राशन डीलर के खिलाफ क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने थाना बसई मोहम्मदपुर में अभियोग दर्ज कराया है। विभाग ने राशन की दुकान को निलंबित करने की तैयारी कर ली है।
थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव बिहारीपुर मोहम्मदपुर के प्रधान पूरन सिंह फौजी ने राशन की दुकान संचालित करने वाले डीलर ब्रजकिशोर के खिलाफ कालाबाजारी करने की शिकायत डीएम चंद्र विजय सिंह से की थी। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन में एआरओ सतीशचंद व टीम को गांव में जांच के लिए भेजा था। जांच करने टीम जब गांव पहुंची तो राशनकार्ड मे मृतकों के नाम के साथ ही जिनकी शादी हो गई है उन बेटियों के नाम भी चढ़े थे जिनकी शादी हो चुकी है।
इसके बाद भी कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाने के बाद राशन कम दिया जा रहा था। एआरओ की जांच में सामने आया कि 50 कार्डों में 155 यूनिट गलत ढंग से बढ़े हुए थे। इसके बाद राशन डीलर ब्रजकिशोर के खिलाफ थाना बसई मोहम्मदपुर में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन ने कहा कि राशन विक्रेता की ओर से फर्जी तरीके से राशनकार्डों को बनवा रखा था। खामी स्पष्ट होने के बाद राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राशन की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।