{"_id":"66942fdba54c439850001c74","slug":"car-rider-accused-of-assault-and-robbery-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-129029-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कार सवार से मारपीट, लूटपाट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कार सवार से मारपीट, लूटपाट का आरोप
Mon, 15 Jul 2024 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कार सवार से बाइक सवारों ने मारपीट करने के साथ अंगूठी चेन एवं दस हजार की नकदी लूट ली। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
थाना मटसेना क्षेत्र के नगला भाव सिंह निवासी यतेंद्र कुमार पुत्र कुंमरपाल सिंह रात्रि करीब नौ बजे शिकोहाबाद से वापस अपने घर कार से जा रहा था। वह थाना मक्खनपुर के जिजौली के समीप जूनियर हाईस्कूल के पास ही पहुंचा था कि तभी बाइक सवारों ने उसकी कार को आगे बाइक लगाकर रोक लिया। कार सवार कुछ समझ पाता इससे पहले ही उक्त युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि उससे एक सोने की अंगूठी के साथ सोने की चैन व दस हजार की नकदी लूट ली। पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी मक्खनपुर शिवकुमार चौहान ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने कार सवार के को रोककर मारपीट कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। घायल का मेडिकल कराया है।
छात्र के गुप्तांग पर किया प्रहार, दी तहरीर
खैरगढ़। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन के छात्र को बरगद के तने से बांधकर उसके गुप्तांग में नुकीली वस्तु प्रहार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नायकपुर निवासी संजय ने दी तहरीर में कहा कि उसका भांजा प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। 13 जुलाई को भोजन अवकाश के समय एक युवक ने भांजे को बरगद के पेड़ पर बांधकर उसके गुप्तांग पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इससे उसके चोट लगी है। थाना खैरगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।