फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car collided with canter' two youth died

कैंटर से टकराई कार, दो युवकों की मौत

Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Car collided with canter' two youth died
कैंटर से टकराई कार, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद/मक्खनपुर। हाईवे स्थित साती गांव के पास शनिवार रात कैंटर से कार टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। वहीं घायल युवक को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव बैंडी बदरखा निवासी सौरभ (32) अपने भाई मानवेंद्र और दोस्त हरेंद्र (35) के साथ कार से शिकोहाबाद की ओर जा रहे थे। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के सांतीपुल पर मानवेंद्र कार से संतुलन खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकला। सूचना पर थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुुंचे और घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। यहां चिकित्सक ने हरेंद्र और सौरभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं मानवेंद्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। हादसे का पता चलने पर सौरभ और हरेंद्र की परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि कार अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

बीएससी का छात्र था सौरभ
सौरभ बीएससी का छात्र है, जबकि मानवेंद्र आगरा में वाहन चलाता है। दोनों भाई शनिवार को आगरा से अपने गांव आते थे। हरेंद्र और सौरभ दोस्त थे। हरेंद्र राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। हरेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था, जबकि सौरभ मानर्वेंद्र का छोटा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed