{"_id":"68cfacb61ae7ca574d088904","slug":"car-bursts-into-flames-after-colliding-with-garbage-truck-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कूड़ा गाड़ी से टकराते ही आग का गोला बनी कार...तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर; हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कूड़ा गाड़ी से टकराते ही आग का गोला बनी कार...तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर; हाईवे पर लगा जाम
Sun, 21 Sep 2025 01:14 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:14 PM IST
सार
आग लगते ही कार सवारों ने गाड़ी से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन निकल न सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
आग का गोला बन गई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा हाईवे पर एफएच हॉस्पिटल के सामने पुल पर रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। टूंडला से आगरा जा रही एक कार आगे चल रही कूड़ा गाड़ी से जा टकराई। हादसा होते ही कार में भीषण आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आगरा अस्पताल भेजा है। दमकल कार से उठती लपटों पर काबू पाया। इस दाैरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
घटना सुबह रविवार 11 बजे करीब की है। टूंडला की ओर से एक कार आगरा की ओर जा रही थी। यह कार आगरा हाईवे के एफएच हॉस्पिटल के सामने रेलवे ब्रिज पर पहुंची तभी आगे चल रही कूड़ा गाड़ी से टकरा गई। हादसा होते ही कार में आग लग गई। आग लगते ही कार सवारों ने गाड़ी से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन निकल न सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे नमन बंसल निवासी निकट राम सिंह का होटल, दीपा का चौराहा टूंडला, आदित्य प्रताप सिंह निवासी एमपी रोड, आयुषी ब्यूटीफुल पार्लर, नई बस्ती टूंडला व ध्रुव शर्मा निवासी निजामी बस्ती टूंडला को राहगीरों की मदद से बाहर निकला।
घायलों में नमन बंसल की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस बीच हाईवे पर लंबा जाम लग रहा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया की कार तेज गति में जा रही थी, जो आगे गाड़ी से टकरा गई। हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।