{"_id":"56eaba074f1c1b80168b45c8","slug":"candle-march-staking-out-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। सराफा व्यापारी दीपा का चौराहा के समीप एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। वहीं व्यापार मंडल द्वारा समर्थन में बंद पूरी तरह विफल रहा।
सराफा कमेटी के अध्यक्ष रिंकू लवानियां के नेतृत्व में सराफा व्यापारी दीपा का चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां सराफा कारोबारियों ने उत्पाद शुल्क के विरोध में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष ने कहा कि सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। कारोबारियों की समस्या का समाधान होने तक सराफा कारोबारी आंदोलन करते रहेंगे।
वहीं गुरुवार को व्यापार मंडल ने भी बाजार बंदी का ऐलान किया था लेकिन वह पूरी तरह फ्लाप रहा। कैंडल मार्च में अरविंद गुप्ता, राजीव गुप्ता, दिनेश श्रोत्रिय, अंशुल गुप्ता, प्रवीन पाठक, सतीश गोयल, यूनिस खान, विवेक जैन, प्रदीप बघेल, पवन सिकरवार, प्रवीन चंद्र जैन, प्रिंस जैन, जयप्रकाश वर्मा रहे।