{"_id":"628e76a37993cb1e8861f11d","slug":"campaign-against-junk-eight-junk-warehouse-sealed-firozabad-news-agr5346617151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ियों के खिलाफ चला अभियान, आठ कबाड़ा गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ियों के खिलाफ चला अभियान, आठ कबाड़ा गोदाम सील
विज्ञापन
थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित सर्विस रोड पर चल रहे कबाड़ गोदाम की जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आपरेशन क्लीन के तहत बुधवार को रसूलपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ रसूलपुर थाने से लेकर नैनी ग्लास चौराहा तक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कबाड़े के आठ गोदामों को सील कर दिया। कबाड़ी गोदाम में कटे रखे वाहनों के बारे में पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
पुलिस का कहना है कि कबाड़ी यदि कटे वाहनों का हिसाब नहीं दे पाते है तो उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। रसूलपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने पुलिस बल के साथ रसूलपुर थाने से लेकर नैनी ग्लास चौराहा तक आपरेशन क्लीन चलाया। सर्विस रोड पर वाहनों को खड़ा करने और वाहनों को काटने वाले कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस की इस कार्रवाई से कबाड़ियों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि आठ कबाड़ियों के गोदामों को चेक किया गया। तो उसके अंदर दो पहिया और चार पहिया वाहन कटे हुए मिले। कटे हुए वाहनों के बारे में कबाड़ा कारोबारियों से जानकारी मांग गई तो वह किसी तरह की जानकारी नहीं दे सके। इस पर आठ गोदामों को सील कर दिया गया है। जिन गोदामों को सील किया गया है। उन कबाड़ा स्वामियों से वाहनों के बारे में जानकारी मांगी गई है। यदि यह लोग जानकारी नहीं दे पाते तो कबाड़ियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से कबाड़ा कारोबारियों में जहां हड़कंप मच गया। वहीं सर्विस रोड भी पूरी तरह से खाली हो गया था।