{"_id":"64909e9dcbbd50f77f04f6cc","slug":"call-to-connect-destitute-children-with-the-mainstream-firozabad-news-c-25-1-195075-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निराश्रित बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निराश्रित बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान
Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक डीएम डॉ. उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डीएम ने बाल संरक्षण व उनका पुनर्वास पर जोर देते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।डीएम ने श्रम विभाग के अधिकारियों से कहा शहर में कूड़ा बीनने व लावारिस धूमने वाले एवं होटल ढाबों पर काम करने वाले निराश्रित बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने व उनका पुनर्वासन को लगातार काम करें। माह में मात्र नौ निरीक्षण करने पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। बाल विवाह जैसी कुप्रथा रोकने को
समाज कल्याण, पुलिस विभाग संयुक्त रूप से काम करें। सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाए। बाल गृह में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। चाइल्ड लाइन हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। एआरटीओ को निर्देश दिए कि स्कूली बसों की फिटनेस चेक की जाए। इसमें कोई कोताई न बरती जाए। यदि नियमानुसार स्कूल बस फिट नही है तो फिर बस चाहें किसी की भी हो उस पर कड़ी कार्रवाई करके बंद किया जाए। सीडीओ दीक्षा जैन, जिला प्रोवेशन अधिकारी मिथलेश कुमार, डीडीओ महेंद्र सिंह, बीएसए आशीष पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।