{"_id":"69668577ca0fc77b1c0ac9ad","slug":"cag-team-examines-the-reality-of-development-schemes-in-gram-panchayats-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-165189-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कैग की टीम ने ग्राम पंचायतों में जांची विकास योजनाओं की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कैग की टीम ने ग्राम पंचायतों में जांची विकास योजनाओं की हकीकत
Tue, 13 Jan 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के गांव बाघई में योजनाओं की हकीकत जांचती कैग की टीमसंवाद
टूंडला। कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (कैग) की टीम ने मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाघई और चुल्हावली का औचक निरीक्षण किया। टीम ने केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और पारदर्शिता की जांच की।
प्रयागराज से आए ऑडिटर नंदकुमार झा के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, मनरेगा और अंत्योदय राशन कार्ड जैसी योजनाओं के बारे में पूछताछ की। ऑडिटर ने लाभार्थियों से पूछा कि क्या उन्हें योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिये या रिश्वत के मिल रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह निशुल्क है और इसके लिए किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है। ब्लॉक क्षेत्र की करीब 21 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस दौरान सचिव मुकुल शर्मा और बाघई ग्राम प्रधान अनिल शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।