फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bypass will be constructed soon, there will be relief from traffic jam

Firozabad News: जल्द बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगी निजात

Sun, 18 May 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 18 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bypass will be constructed soon, there will be relief from traffic jam
 रविवार को एसडीएम पुष्पेंद सिंह ने लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व टीम के साथ बाईपास मार्ग का सर्व
जसराना। कस्बा के लोगों को जाम की समस्या से जल्द ही निजात मिल सकती है। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े बाईपास मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शासन के निर्देश पर प्रशासन ने आरंभ कर दी है। रविवार को पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ एसडीएम की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे कार्य किया। इस दौरान मार्ग की पैमाइश करने के साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व तहसील सभागार में किसानों की अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक के दौरान किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे पर चर्चा की गई थी। मुआवजे पर बात नहीं बनने के बावजूद रविवार को एसडीएम जसराना पुष्पेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार नरेशपाल सिंह, बृजराज सिंह, कानूनगो लटूरी सिंह, नेत्रपाल सिंह एवं छह से अधिक लेखपाल लोक निर्माण विभाग के एई एवं जेई के साथ प्रस्तावित बाईपास मार्ग पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा मार्ग की पैमाइश कराई गई। वहीं कई अन्य बिंदुओं को लेकर भी अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया सर्वे कार्य कराया जा रही है जल्द ही मार्ग के निर्माण का कार्य शुरु कराया जाएगा। वहीं मार्ग के सर्वे होने से कस्बा के लोगों को उसके निर्माण की उम्मीद बंधी है। लोगों ने कहा पहले भी कई बार सर्वे कार्य हो चुका है लेकिन निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका। वहीं कहा बाईपास मार्ग बनने से कस्बा में लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीडब्लूडी अधिकारियों एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ बाईपास मार्ग का सर्वे किया गया है। सर्वे के दौरान मार्ग की पैमाइश करने के साथ अन्य बिंदुओं को भी देखा गया है। वहीं जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जानी है उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। जल्द ही बाईपास मार्ग के निर्माण का कार्य शुरु होगा। किसानों को भी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पेंद्र कुमार, एसडीएम जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed