{"_id":"9f4a45cb4e40637297d4873a8d15073d","slug":"by-planting-the-launch-of-the-green-ptika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधारोपण कर किया हरित पटिका का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधारोपण कर किया हरित पटिका का शुभारंभ
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर माधौगंज स्थित हिंद लैंप्स बाहरी दीवार के किनारे मुख्य बटेश्वर मार्ग पर हरित पट्टिका का निर्माण किया गया। यह कार्य पर्यावरण मित्र संस्था ने हिंद लैंप्स के सहयोग से किया।
हिंद लैंप्स के अध्यक्ष एवं बजाज इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन शेखर बजाज ने गुलमोहर का पौधा लगाकर शुभारंभ किया। हरित पट्टिका की कुल लम्बाई 700 फीट है। इसमें 350 फ ीट लंबी पट्टिका में गुलमोहर, चांदनी जस्टोफा, कनेर आदि विभिन्न प्रजातियों के पुष्प पौधे लगाए गए। इस मौके पर शेखर बजाज ने कहा कि पर्यावरण मित्र एवं हिन्द लैंप्स द्वारा हरियाली को प्रसारित करने का कार्य एवं गंदगी तथा प्रदूषण से नगर को मुक्त करने का कार्य निश्चित ही जनसामान्य के लिए प्रेरणादायी होगा। डा.एके आहूजा ने कहा कि नगर को हरित बनाने का प्रयास अनवरत जारी रहेगा। हिन्द लैंप्स के वाइस प्रेसीडेंट बीबी मुखोपाध्याय ने कहा कि हम सभी नगर को हरित बनाने की दिशा में कृत संकल्पित हैं। पर्यावरण मित्र की अध्यक्ष किरण बजाज ने कहा कि हरियाली, सफाई और प्रदूषण मुक्ति से ही धरती बचेगी। इस दौरान नगर पालिका से महेश चंद्र, हिन्द लैंप्स के प्रबंधक एचओ शर्मा, एसके शर्मा, प्रमोद शर्मा, मनीष कुशवाहा, मनमोहन सिंह, एसके राठौर, गोपाल सिंह गुरंग, रामप्रकाश विजय सिंह, यूनियन के अध्यक्ष रामदेव, सचिव अजय कुमार, किशन यादव, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।