{"_id":"5e2c8a218ebc3e4b5d674617","slug":"bus-pakdi-firozabad-news-agr4265479147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के कलर में रंगी प्राईवेट बस को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के कलर में रंगी प्राईवेट बस को किया सीज
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। आगरा-एटारोड रोड पर रोडवेज के कलर में प्राइवेट बसों का संचालन निरंतर जारी है। शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोडवेज बस के रंग में चल रही प्राइवेट बस को पकड़ लिया। पुलिस ने अवैध रूप से चल रही बस को सीज किया है।
थाना टूंडला के उप निरीक्षक विपिन कुमार शनिवार सायं एटारोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एटा की ओर से रोडवेज की तरह दिखने वाली प्राइवेट बस को आते देखा तो उसे रोक लिया गया। बस में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान उन्हें बस चालक और परिचालक कुछ संदिग्ध दिखे तो उन्होंने उनके आईकार्ड व बस के कागज मांग लिए।
चालक परिचालक न तो अपनी रोडवेज आईडी और न ही बस के कागज दिखा सके। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने बस को सीज कर दिया। बताया जाता है कि एटा से आगरा के बीच में ऐसी एक दर्जन से अधिक बसे संचालित हो रही हैं जो दिखने में हूबहू रोडवेज की तरह हैं, लेकिन होती हैं प्राइवेट बसें। अधिकांश यात्री इन बसों को रोडवेज बस समझकर बैठ जाते हैं। बाद में उनसे पूरा किराया वसूल किया जाता है।