फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Building owner dies after being buried under the rubble of the wall

दीवार के मलबे में दबने से भवन स्वामी की मौत

Thu, 28 Oct 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Building owner dies after being buried under the rubble of the wall
रफ़रोजाबाद ! राजभान यादव -मृतक का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मकान की दीवार तोड़ते समय दीवार गिर गई और मलबे में दबकर भवन स्वामी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला विश्नू निवासी राजभान सिंह (50) पुत्र रामदीन सिंह बृहस्पतिवार को मकान की दीवार तोड़ रहा था। तभी दीवार पलट गई और वह मलबे में दब गया। चीखपुकार की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन राजभान सिंह को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सदर मनोज कुमार, सदर विधायक मनीष असीजा और थानाध्यक्ष लाइनपार विनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम सदर मनोज कुमार ने बताया कि वृद्ध की मौत दीवार गिरने के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार को मदद दिलाने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। राजभान के बेटे विशाल ने बताया कि उसके पिता कारखाने में चौकीदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed