{"_id":"64ecebe94e7aa4faee021c44","slug":"bsp-will-fight-the-lok-sabha-elections-with-full-vigor-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-3591-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लोकसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लोकसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी बसपा
Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन नारायणी गेस्ट हाउस में किया गया। लोकसभा की पांचों विधानसभाओं क्षेत्रों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने को कहा, इससे लोकसभा चुनाव को दमखम के साथ लड़ा जा सके। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि आगरा, कानपुर, अलीगढ़ मंडल के कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर प्रत्येक जिले की विधानसभा क्षेत्रों को चार-चार जोन में बांटकर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जुटने के लिए निर्देश दिया। कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। इसलिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गली मोहल्ले और गांव-गांव जाकर प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सपा की टक्कर दिखाकर विपक्षी पार्टियां भ्रम फैला रही हैं कि बसपा कमजोर पड़ रही है जबकि 2022 की अपेक्षा 2023 में हुए नगर निकाय के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को ज्यादा वोट मिला है और पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।
इस मौके पर प्रभारी विमल कुमार वर्मा, डॉ. भारतेंदु फिरोजाबाद, डॉ. ज्ञान सिंह, मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान, सतेंद्र जैन, पूर्व विधायक अजीम भाई, शैलेंद्र कुमार, दीपक पेंटर, सोनू भारती, चौधरी शालिग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रभारी विमल कुमार वर्मा, डॉ. भारतेंदु फिरोजाबाद, डॉ. ज्ञान सिंह, मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान, सतेंद्र जैन, पूर्व विधायक अजीम भाई, शैलेंद्र कुमार, दीपक पेंटर, सोनू भारती, चौधरी शालिग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन