फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSP came to power, will be in jail mafia goon

बसपा सत्ता में आई तो जेल में होंगे गुंडे-माफिया

Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
BSP came to power, will be in jail mafia goon
फिरोजाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करती पूर्व मुख्यमंत्री मायावती।
बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि सपा सरकार में गुंडे माफिया हावी रहे। जमीनों पर कब्जे के साथ सांप्रदायिक दंगे हुए। केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर जनता को परेशान किया। एएमयू का नाम बदलने, तीन तलाक व मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड में हस्तक्षेप जैसी साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि कि बसपा के सत्ता में आने पर संग्राहलय एवं मूर्ति नहीं लगेंगी। इस बार पूरी ताकत सुरक्षा व विकास पर लगाई जाएगी। गरीबों व छोटे किसानों का एक लाख तक का कर्जा माफ होगा। युवाओं को भत्ता नहीं रोजगार दिया जाएगा। जेलों में बंद बेकसूर लोगों के मामलों की समीक्षा के साथ रिहाई होगी। सपा शासन में कब्जाई जमीन मुक्त कराने के साथ भर्ती की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के पांच और मैनपुरी के किशनी व करहल सीटों से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं में बसपा सुप्रीमो ने कहा सपा शासन में गुंडाराज कायम है। अपराधियों का बोलबाला रहा। युवा मुख्यमंत्री के शासन में मुजफ्फरनगर, दादरी के दंगे, बुलंदशहर का बलात्कार कांड और मथुरा में जमीन पर कब्जे को लेकर अफसरों को जान गंवानी पड़ी। मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह में अपने भाई शिवपाल को अपमानित किया। शिवपाल समर्थक सपा प्रत्याशियों को हराने का काम करेंगे।  
विज्ञापन

केंद्र पर कटाक्ष करते हुए मायावती ने कहा कि सौ दिन में काला धन वापस लाने वाले नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने पर 14 दिन में ही किसानों का कर्ज माफ होगा की बात कही था। यह जुमला है। भाजपा सरकार ने ललित मोदी, विजय माल्या व व्यापम घोटाले के दोषियों को बचाने का काम कर रही है। अल्पसंख्यक वर्ग को लव जेहाद, गौरक्षा के ही नाम पर परेशान किया जा रहा है। कानून व्यवस्था सुधारने का दावा करने वाली भाजपा दिल्ली में सुधार नहीं कर सकी वह यूपी में क्या सुधारेगी।  फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबार से जुड़े श्रमिकों को हक मिलेगा और पलायन रोंकेगे। उन्होंने बसपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर हेंमंत प्रताप सिंह,प्रत्याशी खालिद नसीर, राकेश बाबू एडवोकेट, शैलेश यादव, राघवेंद्र सिंह, शिवराज सिंह यादव, मुरारीलाल पेशकार, संघरत्न सेठी, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी सालिंग सिंह व संचालन मंडल कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed