फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSA stopped one day salary of teachers for not hoisting the flag on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण न होने पर बीएसए ने शिक्षकों का एक दिन का रोका वेतन

Fri, 28 Jan 2022 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
BSA stopped one day salary of teachers for not hoisting the flag on Republic Day
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस पर उच्च प्राथमिक स्कूल रैमजा एवं नगला रुंध में ध्वजारोहण न करने के मामले में बीएसए ने दो स्कूलों के चार शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी है। शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर उच्च प्राथमिक स्कूल रैमजा और नगला रुंध में ध्वजारोहण न करने व स्कूल का ताला लगा होने
की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से बीएसए तक पहुंचाई थी। कुछ ग्रामीणों ने भी इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार ने संबंधित एआरपी से पूरे मामले की जांच कराई।
विज्ञापन

एआरपी स्कूल में पहुंचे तो गेट पर ताला लगा हुआ था। स्कूल में ध्वजारोहण भी नहीं हुआ था। बीईओ ने शिक्षकों के नाम नोटिस जारी किया है। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए अंजलि अग्रवाल ने उच्च प्राथमिक स्कूल रैमजा की प्रधानाध्यापिका सविता गोयल एवं सहायक शिक्षिका की एक वेतन वृद्धि रोकी है। वहीं नगला रुंध की हैड आरती देवी के साथ में शिक्षक किशन कुमार एवं प्रदीप कुमार की भी वेतन वृद्धि रोकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed