{"_id":"6715730f948416c716089154","slug":"brother-killed-by-bricking-over-property-dispute-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-135672-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संपत्ति के विवाद में भाई की ईंट मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संपत्ति के विवाद में भाई की ईंट मारकर हत्या
Mon, 21 Oct 2024 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाईयों एवं उनके पुत्रों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे और पथराव शुरु हो गया। इस घटना में बड़े भाई के सिर में ईंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के ही तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़िया आरौंज निवासी गिरीश बाबू (58) वं माया प्रकाश दोनों भाईयों के बीच रविवार सुबह संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और पथराव शुरु हो गया। हर कोई बचाव के लिए भागने लगा। दो भाईयों के बीच हो रही मारपीट में गिरीश बाबू के बेटे रामनरेश एवं शुभ नरेश तथा छोटे भाई माया प्रकाश का बेटा भूपेन्द्र उर्फ रामू भी आ गया। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद और अधिक बढ़ गया। पथराव के दौरान एक ईंट गिरीशबाबू के सिर पर आकर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उपचार को ले जाने के दौरान गिरीश बाबू की मौत हो गई। यह घटना देख आरोपी छोटा भाई माया प्रकाश मौके से भाग गया। गिरीशबाबू की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मारपीट,पथराव एवं भाई की मौत की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अखिलेश भदौरिया एवं सीओ प्रिवीन कुमार तिवारी,थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया।
-थाना शिकोहाबाद के गांव गढि़या आरौंज में पैत्रक संपत्ति को बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद के दौरान बड़े भाई गिरीशबाबू की मौत हो गई। उनके दोनों बेटे घायल हुए है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छोटे भाई माया प्रकाश के बेटे को हिरासत में ले लिया है। - अखिलेश भदौरिया एसपी ग्रामीण