{"_id":"587b75894f1c1b3403efe219","slug":"broken-in-two-places-on-the-track-diverted-via-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर रेलखंड पर दो स्थानों पर टूटी पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर रेलखंड पर दो स्थानों पर टूटी पटरी
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
टूटी हुई पटरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी के बीच कानपुर रेलखंड पर दो स्थानों पर पटरी चटक गई। ट्रैक फ्रैक्चर की जानकारी समय रहते हो गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। रेल प्रशासन ने ट्रेनों को तत्काल रोकते हुए ट्रैक को सही कराया। साथ ही कॉशन के साथ ट्रेनों का आवागमन सुचारु किया। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें प्रभावित रहीं।
रविवार सुबह 8.30 बजे करीब इटावा-सराय भूपति रेलवे स्टेशन के मध्य अप लाइन से मालगाड़ी गुजरी तो रेल चालक को तेज जर्क महसूस हुआ। इस पर चालक ने एएसएम के माध्यम से नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर पीछे आ रहीं ट्रेनों को रोक दिया। साथ ही संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंच अस्थायी रूप से टूटी पटरी को प्लेट लगाते हुए कॉशन के साथ ट्रेनों का आवागमन सुचारु किया। इस दौरान करीब आधा घंटे अजीमाबाद एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें प्रभावित रहीं।
वहीं, दूसरी घटना भी इसी रेलखंड पर ही शनिवार रात 9.36 बजे डाउन रेल लाइन पर रूरा-मैथा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। यहां भी मालगाड़ी के चालक ने पटरी चटकी होने की जानकारी दी। ट्रैक फ्रैक्चर होने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, इसी लाइन पर पीछे ही नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। इसे तुरंत ही रोकते हुए मौके पर पीडब्ल्यूआई व टीम को भेजा गया। करीब पौन घंटे तक मरम्मत कार्य को पूरा होने पर ट्रेनों को गुजारा गया। इस दौरान नई दिल्ली सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस, नईदिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें प्रभावित रहीं।