फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Boyfriend kept physically exploiting the girl on the pretext of marriage

Firozabad News: शादी का झांसा देकर प्रेमी करता रहा युवती का शारीरिक शोषण

Wed, 29 Nov 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend kept physically exploiting the girl on the pretext of marriage
टूंडला। प्रेमी शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसे घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने प्रेमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। एक युवती गांव के ही विशाल नामक युवक से प्रेम करती थी। चार साल से उसके युवक से प्रेम संबंध थे। विगत 14 अक्टूबर 22 को उसे शादी करने का झांसा देकर विशाल अपने साथ ले गया। बल्केश्वर मंदिर में शादी करके उसे गुरुग्राम स्थित मानेसर ले गया था। जहां उसने उसे किराए के मकान में रखा तथा शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

तब से अब तक वह उसका शारीकिर शोषण करता रहा। अब वह उसे गांव लाकर छोड़ गया है। कोर्ट मैरिज करने को कहा तो मुकर गया। जबकि मंदिर में शादी करने के उसके पास फोटो आदि हैं। वह उसे किसी भी तरह रखने को तैयार नहीं है। युवती ने प्रेमी विशाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार का कहना है कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed